पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बगावत अब दिल्ली के सियासी गलियारों में बड़ा खेल करने जा रही है. टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपकर एनडीए (NDA) को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस बगावत के बाद संसद के भीतर का पूरा गणित बदल चुका है. इस वीडियो में हम आंकड़ों के जरिए समझेंगे कि इस टूट के बाद नरेंद्र मोदी सरकार कितनी मजबूत होने जा रही है और क्या सरकार संविधान संशोधन जैसे बड़े फैसले ले पाएगी. 293 सांसदों वाली एनडीए सरकार का आंकड़ा अब टीएमसी बागियों के समर्थन से 313 पर पहुंच जाएगा. इससे लोकसभा में सरकार बेहद मजबूत स्थिति में आ गई है.