क्रूज शिप ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान व अन्य की जमानत अर्जी पर सेशन कोर्ट में फैसला 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया है. आज की सुनवाई खत्म होने के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक बार फिर एनसीबी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एनसीबी ने कई फर्जी मामले बनाए हैं.