उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की जान चली गई. पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार को सामने आयी. चैतन्य विहार क्षेत्र स्थित एक गुरुकुल परिसर में बदबू आने के बाद भूमिगत पानी की टंकी की सफाई करने पहुंचे कुछ बच्चे जहरीली गैस की चपेट में आ गए.