विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. अगर ऐसा होता है तो राहुल गांधी के राजनीतिक करियर के लिहाज से यह बेहतर होगा. वरिष्ठ पत्रकार अशोक टंडन ने कहा कि एंटी बीजेपी की कवायद में यह जीत राहुल गांधी को और भी असरदार बनाएगी. क्योंकि अभी तक राहुल गांधी को विपक्षी दलों के नेता उतने सीरियसली नहीं लेते, जितने सोनिया गांधी को.