महाराष्ट्र में कोविड-19 के 17,066 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को बढ़कर 10,77,374 हो गई. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 257 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 29,894 हो गई. इसके साथ ही ICU बेड की किल्लत देखने को मिल रही है.