लखनऊ में सपा के दफ़्तर पहुंचे मुलायम सिंह यादव

  • 2:51
  • प्रकाशित: जनवरी 08, 2017
समाजवादी पार्टी में जारी तक़रार के बीच मुलायम सिंह यादव आज लखनऊ में सपा के दफ़्तर पहुंचे. जहां वो राष्ट्रीय अध्यक्ष के कमरे में बैठे. उनके साथ शिवपाल यादव भी थे. दफ़्तर का एक चक्कर लगाने के बाद मुलायम एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. आज वह दिल्ली आ रहे हैं. एयरपोर्ट रवाना होते वक़्त जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या समाजवादी पार्टी के दोनों गुटों में समझौता होगा. तो मुलायम का कहना था कि जब विवाद ही नहीं तो समझौता कैसा.

संबंधित वीडियो