मॉनसून सत्र: संसद में हंगामे के बीच NEET Exam पर चर्चा को लेकर रिजिजू ने विपक्ष को घेरा

  • 7:54
  • प्रकाशित: जुलाई 23, 2026

संसद के मॉनसून सत्र के चौथे दिन नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों जगह NDA और विपक्ष आमने-सामने रहे. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि सरकार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है, लेकिन विपक्ष मामले में राजनीति कर रहा है. कांग्रेस ने ही चर्चा की मांग की थी. लेकिन अब कंडीशन लगा रहे हैं. सरकार पूरी तरह से चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं चाहती है. लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर हंगामें की वजह स्थगित भी किया गया. 

संबंधित वीडियो