भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सड़कों पर जगह-जगह भरा पानी

मुंबई में मॉनसून के दस्तक देते ही शहर में चारों तरफ पानी भर गया है. मुंबई में लगातार मुसलाधार बारिश हो रही है और इसे देखते हुए बीएमसी ने एहतियात बरतने के निर्देश भी जारी कर दिये हैं. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पूरे सप्ताह तक मुंबई में मुसलाधार बारिश होगी. मुंबई की में इतनी तेज मुसलाधार बारिश हो रही है कि करीब 32 फ्लाइट्स को देर कर दिया गया है और मौसम की परिस्थिति को देखते हुए तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. यहां तक की लोकल ट्रेनें भी करीब 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं.

संबंधित वीडियो