देशभर में मॉनसून का कहर जारी है। गुजरात में रेड अलर्ट, महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, उत्तराखंड और हिमाचल में लैंडस्लाइड तथा असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। कई जिलों में राहत और बचाव अभियान जारी है जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण बताए हैं।