Uttarakhand Landslide: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही। कांगड़ा, ऊना और चंबा में नदियां उफान पर हैं, पहाड़ों से चट्टानें खिसक रही हैं। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बाढ़ और लैंडस्लाइड से 3 नेशनल हाईवे और 625 सड़कें बंद, गाड़ियों की आवाजाही रुकी हुई है। खतरे को देखते हुए 12 में से 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। इस मानसून में 303 लोगों की मौत हो चुकी, 1212 घर जमींदोज, 37,000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त।