उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लिसाड़ी गेट (Lisari Gate) इलाके में एक पति (Husband) ने अपनी ही पत्नी (Wife) कौसर की पेपर कटर से बेरहमी से हत्या कर दी. कातिल पति शाकिब मर्डर के बाद हजारों की भीड़ (Crowd) के सामने लाश के पास बैठकर घड़ियाली आंसू बहाता रहा. उसने अपनी मासूम बेटियों को सिखा दिया था कि पुलिस को 'काले चोर' (Kaala Chor) की कहानी बताएं. लेकिन मेरठ के एसपी सिटी (SP City Meerut) विनायक गोपाल भोंसले की सूझबूझ और दो महिला पुलिसकर्मियों (Women Police) की मदद से 6 साल की बच्ची ने कत्ल का खौफनाक सच उगल दिया. जानिए कैसे अवैध संबंधों (Extra Marital Affair) के चलते रची गई ये खौफनाक मर्डर मिस्ट्री (Murder Mystery) और कैसे पुलिस ने किया इसका पर्दाफाश. देखिए सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) के साथ ये पूरी कहानी.