उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई. सजा सुनाए जाने के बाद साहिल और मुस्कान भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी के दौरान दोनों एक ही कमरे में मौजूद थे. सजा सुनाए जाने के बाद दोनों एक-दूसरे को देखकर रोते रहे. जेल अधिकारियों के मुताबिक, दोनों को संभवतः यह उम्मीद थी कि उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाएगी, लेकिन मृत्युदंड का फैसला सुनते ही वे सदमे में आ गए.