बेलगाम मौलाना पर कार्रवाई कब? अब सावन के महीने में शिव पर दिया विवादित बयान

  • 10:14
  • प्रकाशित: अगस्त 01, 2026

मौलाना जर्जिस ने फिर एक विवादित बयान दिया है. इस बार उनके निशाने पर भगवान शिव थे. भगवान शिव पर उन्‍होंने इतना आपत्तिजनक बयान दिया है कि उसे बताया भी नहीं जा सकता है. उन्‍होंने शिवलिंग की पूजा पर सवाल उठाए हैं. इस बयान के बाद उत्‍तर प्रदेश में कई जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. लोग इस मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर इस मौलाना को रोका न गया, तो यह हिंदू देवी-देवताओं को इसी तरह अपमानित करना रहेगा.