मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी Meta को हाल ही में एक ऐसा पेटेंट (Patent) मिला है जो इंसान को डिजिटली अमर बना सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई टेक्नोलॉजी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति की मौत के बाद भी उसका सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Account) एक्टिव रख सकती है. इसे 'Deadbots' या 'Griefbots' कहा जा रहा है. इस वीडियो में NDTV India सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) बता रहे हैं कि आखिर यह टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है? कैसे AI आपकी पुरानी चैट्स और पोस्ट्स को पढ़कर आपकी आवाज और व्यवहार की नक़ल (Simulate) करेगा? साथ ही जानेंगे इस तकनीक से जुड़े एथिकल (Ethical) खतरों के बारे में. क्या यह दुख का बाजारीकरण (Monetising grief) है? #MetaAI #DigitalImmortality #MarkZuckerberg #ArtificialIntelligence #SocialMediaNews #TechNewsHindi #FutureTech