अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में चल रहे महायुद्ध का सबसे भयानक असर पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों के 100 डॉलर पार जाने से पाकिस्तान में भारी फ्यूल संकट पैदा हो गया है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि तेल बचाने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्कूलों को दो हफ्ते के लिए बंद कर दिया है और कॉलेज-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई ऑनलाइन कर दी है। इसके साथ ही सरकारी कार्यक्रमों और इफ्तार पार्टियों पर भी बैन लगा दिया गया है। रमजान के पवित्र महीने में पाकिस्तान की जनता फल और सब्जियों की आसमान छूती कीमतों से त्राहि-त्राहि कर रही है।