NPR पर होने वाली केंद्र की बैठक का ममता बनर्जी ने किया बहिष्कार

  • 1:07
  • प्रकाशित: जनवरी 16, 2020
CAA और NPR को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध और मुखर होता जा रहा है. ममता ने ऐलान किया है कि NPR को लेकर कल होने वाली केन्द्र की बैठक में वो शामिल नहीं होंगी. इस मुद्दे पर ममता ने राज्यपाल जगदीप धनकड़ को भी निशाने पर लिया. ममता ने कहा कि इस बैठक में शामिल नहीं होने पर यहां के राज्यपाल मेरी सरकार गिराने की सिफारिश कर सकते हैं लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने पहले ही राज्य में NPR को अपडेट करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है.

संबंधित वीडियो