आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!

  • 1:05
  • प्रकाशित: जुलाई 10, 2026

फिरोजाबाद के बहुचर्चित आरव हत्याकांड में सत्र न्यायालय ने दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को मौत की सजा सुनाई है. घटना के महज 40 दिनों के भीतर फैसला आने को त्वरित न्याय की बड़ी मिसाल माना जा रहा है. गौरतलब है कि 30 मई को शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम आरव की विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने कथित तौर पर सड़क पर पटक-पटक कर निर्मम हत्या कर दी थी. इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. अब अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है.

संबंधित वीडियो