महाराष्ट्र के मंत्री अतुल सावे के भाई-भतीजे पर हमला, जमीन विवाद में मारपीट

  • 0:08
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री अतुल सावे के परिवार पर हमला होने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, मंत्री के 70 वर्षीय बड़े भाई और उनके भतीजे के साथ एक गुट ने मारपीट की. बताया जा रहा है कि खेती और रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई. यह घटना पैठण तालुका के बिडकीन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नायगांव खंडेवाड़ी इलाके की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

संबंधित वीडियो