धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम ने किसानों पर चलाई गोलियां, FIR दर्ज, जानें- पूरा विवाद?

  • 9:23
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम गर्ग पर फिर एफआईआर दर्ज हुई है. छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीन विवाद के दौरान किसान मोतीलाल कुशवाहा पर गोली चलाने का आरोप लगा है. पीड़ित किसान का कहना है कि शालीग्राम गर्ग उस पर और इलाके के अन्य किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे. मना करने पर गुंडागर्दी की जाती है. इसी विवाद में गोली चलाई गई. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 4 आरोपी नामजद हैं- सतीश, शालीग्राम, आशीष और एक अज्ञात. घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद पर बात करने गए थे, बहस बढ़ी तो लाठी चली और गोली चलने का भी आरोप है. वीडियो में आरोपी भागते दिख रहे हैं. बागेश्वर धाम पर लाखों लोगों की आस्था है. ऐसे में बाबा के भाई पर लगे इस आरोप से कई सवाल उठ रहे हैं.