महाराष्ट्र (Maharashtra) की चुनावी लड़ाई थोड़ी पेचीदा बनी हुई है, पार्टियों के खेमे इधर-उधर हो गए हैं, इन सब समीकरणों की हलचल को समझने के लिए हमारे एडिटर इन चीफ़ संजय पुगलिया ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से कई मुद्दों पर बात की, इस बातचीत में जब उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो फडणवीस बोले कि उद्धव से गठबंधन को लेकर कोई कोशिश नहीं, उद्धव ठाकरे ने तो CAA का विरोध कर डाला है, बाल ठाकरे के बेटे होते हुए कोई ऐसा कैसे कर सकता है।