महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस कार्यालय में कथित धार्मिक उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण जैसा मामला अब विप्रो के पुणे कार्यालय से भी सामने आया है. विप्रो एक पूर्व कर्मचारी ने अपने बॉस पर धार्मिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के सामने आते ही पुलिस और कंपनी, दोनों ने अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है. कथित धर्मांतरण के दबाव के आरोपों पर विप्रो का आधिकारिक बयान भी आया है, जिसमें कंपनी ने कहा है कि जांच में पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है.