NDTV Yuva 2026 | प्रोफ़ेशनल गोल्फर रिद्धिमा दिलावरी ने सोमवार को मुंबई में एनडीटीवी युवा के मंच पर न सिर्फ गोल्फ से जुड़ी चुनौतियों पर बात की बल्कि उन्होंने बतौर गोल्फर मानसिक चुनौतियों के साथ साथ अपने अगले लक्ष्य के बारे में भी बताया. रिद्धिमा दिलावरी ने काफी कम उम्र में गोल्फ की दुनिया में कदम रखा और अपना एक नाम बनाया. रिद्धिमा ने 2018 में प्रोफेशनल गोल्फर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने महिला प्रो गोल्फ सर्किट में कई खिताब जीते हैं और भारत की प्रमुख महिला गोल्फरों में गिनी जाती हैं.