ऑटोमैटिक फायर सिस्‍टम, 26 सेंसर... लोको पायलट ने बताया हाइड्रोजन ट्रेन कितनी सुरक्षित

  • 3:20
  • प्रकाशित: जुलाई 17, 2026

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा दी है. जल्‍द ही आम लोग भी इसमें सफर कर सकेंगे. ये ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच रोजाना चलेगी. ट्रेन के सीनियर लोको-पायलट गगनदीप सिंह ने बताया, 'ये एक शानदार और बेहद पावरफुल ट्रेन है. ट्रेन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स हैं. ऑटोमैटिक सिस्‍टम है, जो आग लगने पर तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा. 26 सेंसर लगे हैं, जो हीट, फायर और लीकेज को डिटेक्‍ट करते हैं. ये बहुत पावरफुल ट्रेन बनाई गई है, जो 3200 हॉर्स पावर का इस्‍तेमाल करती है. ट्रेन में 2 पावर कार हैं, एक आगे और दूसरा पीछे, जो इसे चलात हैं.' 

संबंधित वीडियो