गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान रविवार को देदियापाड़ा में एक रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'झूठों का सरदार' कहा. उन्होंने कहा, "आप जैसा व्यक्ति (पीएम मोदी) गरीब होने का दावा करते हैं, मैं (खरगे) अछूतों में से एक हूं. लोग आपकी चाय पीते थे, कोई मेरी चाय भी नहीं पीता है. यदि आप इसे सहानुभूति के लिए कहते हैं, तो लोग अब होशियार हो गए हैं. आप कितनी बार झूठ बोलेंगे. यह झूठों के सरदार हैं."