लातूर ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल शरद कांदे मिनी मार्केट क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बिना हेलमेट पहने एक मोटरसाइकिल सवार को गलत और खतरनाक तरीके से रोकने का प्रयास किया. वीडियो में बाइक सवार रुकता नहीं दिख रहा है, ऐसे में पुलिसकर्मी के अचानक सामने आने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने के कारण मोटरसाइकिल सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया.