Landslides In India: भारत में हर साल 30,000 छोटी-बड़ी लैंडस्लाइड! क्या इसके पीछे Climate Changeज़िम्मेदार?

  • 17:34
  • प्रकाशित: अगस्त 24, 2024

Disaster Tracker: पूर्वी सिक्किम में आए लैंडस्लाइड की घटनाएं देश में आपदा के बढ़ते खतरे की चेतावनी है. सिक्किम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने NDTV से कहा – क्लाइमेट चेंज (Climate Change) की वजह से सिक्किम में बारिश की तीव्रता बढ़ी है. इससे मिट्टी का कटाव यानी Soil Erosion तेज़ी से हो रहा है, इसलिए सिक्किम समेत पूरे हिमालय क्षेत्र में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. हिमालय क्षेत्र में एक साल में औसतन करीब 20,000 छोटी-बड़ी लैंडस्लाइड की घटनाएं रिकॉर्ड की जा रही हैं. अगर आप वेस्टर्न घाट (Western Ghats) को जोड़ लें, तो देश में हर साल औसतन करीब 30,000 छोटी-बड़ी लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है.

संबंधित वीडियो