Heat Wave Alert | मैदानी इलाकों में 48 डिग्री वाली 'किलर' गर्मी; राहत पाने पहाड़ों की तरफ भागे लोग

IMD Alert In India: पूरा हिंदुस्तान इस वक्त सूरज की भीषण तपिश और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी (Severe Heatwave) की चपेट में है। उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के बांदा समेत कई जिलों और दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही इस 'किलर' गर्मी ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के इस टॉर्चर के बीच देश में बिजली की मांग (Peak Power Demand) भी अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिससे ग्रिड्स पर भारी दबाव देखा जा रहा है 

संबंधित वीडियो