चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) तेज रफ्तार हवाओं के साथ तूफान लेकर आया है. यह तूफान रात आठ बजे से 11 बजे के बीच गुजरात के तट से टकराएगा. तूफान पोरबंदर और महुआ के बीच से गुजरेगा. तूफान से भारी तबाही की आशंका है. इसी बीच गुजरात में सेना की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं. इससे पहले एनडीआरएफ की 46 टीमें तैनात कर दी गई हैं. नेवी भी स्टैंड बाय पर है. इससे पहले मुंबई में तूफान का असर देखने को मिला. तेज हवा के चलते मुंबई एयरपोर्ट, बांद्रा-वर्ली सी लिंक और मोनो रेल, सबको बंद कर दिया गया.