कानपुर (Kanpur) के फेथफुलगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लव मैरिज (Love Marriage) के बाद रजिस्ट्रार ऑफिस में जमकर हंगामा हुआ. तीन साल के प्रेम प्रसंग (Love Affair) के बाद जब प्रेमी युगल ने आर्य समाज मंदिर में शादी की और उसे रजिस्टर कराने पहुंचे, तो लड़की के भाई ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में देखिए कैसे वकीलों ने दूल्हे को बचाया और फिर कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) ने थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई. जानिए कैसे थप्पड़ से शुरू हुई ये कहानी एक हैप्पी एंडिंग (Happy Ending) पर खत्म हुई. पूरी रिपोर्ट सिद्धार्थ प्रकाश