JPSC प्रोटेस्‍ट: वांगचुक ने अनशन पर बैठे महतो से क्‍या कहा, NDTV को बताया

  • 3:28
  • प्रकाशित: अगस्त 05, 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को चौथे दिन जल ग्रहण किया. उन्होंने बताया कि देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद उनके आग्रह पर उन्होंने पानी पिया. एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में महतो ने कहा कि डॉक्‍टरों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है. डॉक्‍टरों का कहना है कि कभी भी बीपी डाउन हो सकता है, इसलिए उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती होने की सलाह दी है. लेकिन हम मोर्चे पर डटे रहेंगे.