ममता बनर्जी के सामने जय श्री राम के नारे, हिरासत में लिए गए 10 युवा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को उस समय अपना आपा खो बैठीं जब कुछ लोगों के एक समूह ने 'जय श्री राम' के नारे लगाये. बनर्जी का काफिला उत्तरी 24 परगना जिले के संकटग्रस्त भाटपारा से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाये जिसके बाद वह एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं. इस घटना के बाद 10 युवाओं को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में पूछताछ कर छोड़ दिया गया. इसके साथ ही स्थानीय इंस्पेक्टर का भी तबादला कर दिया गया है.

संबंधित वीडियो