Jagannath Rath Yatra 2024: यात्रा के लिए प्रशसान ने की पूरी तैयारी, 53 साल बाद दो दिवसीय यात्रा

  • 3:52
  • प्रकाशित: जुलाई 07, 2024

Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा का पुरी शहर आज से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा उत्सव की तैयारी पूरी हो गई है. 53 वर्षों बाद यह यात्रा दो-दिवसीय होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज लाखों श्रद्धालुओं के साथ रथ यात्रा देखने वाली हैं। राज्य सरकार ने उनके लिए विशेष व्यवस्था की है। ग्रह-नक्षत्रों की गणना के अनुसार इस साल दो-दिवसीय यात्रा आयोजित की गई है, जबकि आखिरी बार 1971 में दो-दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया था। परंपरा से हटकर, 3 भाई-बहन भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र से संबंधित कुछ अनुष्ठान भी आज किए जाएंगे। रथों को जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार के सामने खड़ा किया गया है, जहां से उन्हें गुंडिचा मंदिर ले जाया जाएगा।

संबंधित वीडियो