गाजा पट्टी में शांति की उम्मीदों को एक और बड़ा झटका लगा है। इजरायली सेना ने गाजा सिटी की अल-मुत्ताकीन मस्जिद पर एयरस्ट्राइक की है, जिसमें पूरी इमारत तबाह हो गई। इजरायल का दावा है कि यहाँ हमास के हथियार छिपे थे, जबकि स्थानीय लोग इसे मजहबी स्थलों पर हमला बता रहे हैं। अक्टूबर 2025 के युद्धविराम के बाद भी बढ़ती हिंसा पर देखिए ये विशेष रिपोर्ट।