Israel Hamas War का एक साल, जानें कैसे हैं ताज़ा हालात

  • 7:46
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2024

आज इज़रायल-हमास युद्ध को एक साल हो रहा है, लगातार एक साल ताबड़तोड़ हमलों में बदहाल गाज़ा में इज़रायल की सेना ने अपनी घेराबंदी और कस दी है, इज़रायली सेना ने गाज़ा के आसपास तैनाती बढ़ा दी है. ठीक एक साल पहले 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में 1200 इज़रायली मारे गए थे और क़रीब ढाई सौ इज़रायलियों को हमास ने अगवा कर लिया था. इसके जवाब में इज़रायली कार्रवाई में अब तक 41 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. इस बीच इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर लगातार हमले जारी हैं. बीती रात भी इजराय ने बेरूत पर जमकर बम बरसाए. ये हमले हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए. बमबारी की वजह से चारों ओर तबाही का मंजर है... सड़कों पर मलबा जमा हो गया. बता दें कि बीते करीब 20 दिनों लगातार इजरायल के हमले जारी है.

संबंधित वीडियो