Hezbollah Israel War: हिजबुल्लाह को दुश्मन पर भरोसा नहीं, Iran Hormuz Blockade से America में टेंशन

  • 3:46
  • प्रकाशित: अप्रैल 19, 2026

लेबनान में चल रहे दस दिन के सीजफायर (Ceasefire) के बीच हिज़्बुल्लाह चीफ नईम कासिम (Hezbollah Chief Naim Qassem) ने इजरायल (Israel) के सामने युद्ध खत्म करने की बेहद कड़ी शर्तें रख दी हैं। अल जज़ीरा (Al Jazeera) के हवाले से बताया गया है कि हिज़्बुल्लाह को दुश्मन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और उनके लड़ाके हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी तरफ ईरान (Iran) ने अमेरिका (US) और इजरायल पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है और जहाजों को उड़ाने की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी ईरान को ब्लैकमेल न करने की चेतावनी दी है। मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते इस तनाव की पूरी और सटीक जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें। 

संबंधित वीडियो