Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के बीच अयोध्या का राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अब राजनीतिक मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है. विभिन्न राजनीतिक दल इस मुद्दे को अपने-अपने तरीके से उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी इस मामले को आस्था से जुड़ा बड़ा घोटाला बता रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और इससे प्रदेश की छवि प्रभावित हुई है. उनका आरोप है कि भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है.