वाईबी चह्वाण सेंटर में मीटिंग में शरद पवार ने कहा- "जो शिवसेना के साथ हुआ, वही NCP के साथ हुआ है. अजित पवार के मन में कुछ था तो मुझसे बात करनी चाहिए थी. सहमति नहीं हो तो बातचीत से हल निकालना चाहिए." वहीं सुप्रिया सुले ने पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से आज शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने का आग्रह किया था और फिर कार्यकर्ताओं को संबोढित किया.