दुनिया की नजरें एक बार फिर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर टिकी हुई हैं. क्षेत्र में जंग जैसी स्थिति बनने लगी है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. इसी बीच एक जहाज पर हुए हमले ने नई चिंता पैदा कर दी है. बताया जा रहा है कि इस जहाज पर भारतीय नागरिक भी सवार थे. दावे के मुताबिक, यह साइप्रस का एक जहाज था, जिसमें भारतीय क्रू मेंबर मौजूद थे. आरोप है कि जहाज को ईरान ने निशाना बनाया. इस हमले के बाद एक भारतीय नागरिक के लापता होने की खबर सामने आई है, जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.