पश्चिम एशिया (West Asia) और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक बार फिर युद्ध के हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। ओमान तट के पास ईरान की ओर से एक कमर्शियल कार्गो शिप पर किए गए भीषण हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में हड़कंप मच गया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इस क्षेत्र में लगातार बढ़ते सैन्य तनाव को 'बेहद चिंताजनक' बताया है। इस प्रभावित जहाज पर चालक दल के रूप में भारतीय नागरिक भी सवार थे।