राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच तनाव अब अपने चरम पर है। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सख्त आदेश दिया है कि अगर ईरान की छोटी नावें समुद्र में 'माइंस' (समुद्री बम) बिछाने की कोशिश करें, तो उन्हें देखते ही 'Shoot and Kill' कर दिया जाए। उधर, ईरान ने दो मालवाहक जहाजों (MSC Francesca और Epaminondas) को कब्जे में लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है।