ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के बाद एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य प्रोफेसर मोहम्मद मरंडी ने दावा किया है कि उनके विमान को बीच रास्ते में मिसाइल से मार गिराने की साजिश रची गई थी. इस खतरे से बचने के लिए ईरानी अधिकारियों ने न केवल अपना विमान बदला, बल्कि तेहरान के बजाय मशहद में लैंडिंग की और फिर बस-ट्रेन के जरिए अपनी जान बचाई. इस वीडियो में देखिए इस जासूसी थ्रिलर जैसी हकीकत की पूरी कहानी.