दिल्ली-NCR समेत देशभर के रेस्टोरेंट मालिकों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की ठप्प पड़ी सप्लाई को तुरंत बहाल करने की मांग की है।