दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने अपनी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के जरिए पूरी दुनिया को यह साबित कर दिया कि अंतरिक्ष सिर्फ विज्ञान की प्रयोगशाला नहीं, बल्कि एक बेहद मुनाफे वाला बिजनेस भी है। अमेरिकी सरजमीं पर स्पेसएक्स को मिले भारी निवेश और बरसों की बढ़त के मुकाबले, अब भारत के युवा वैज्ञानिक और निजी कंपनियां सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरिक्ष के इस महा-बिजनेस में अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हैदराबाद स्थित भारतीय स्पेस स्टार्टअप 'स्काईरूट एयरोस्पेस' (Skyroot Aerospace) इसी स्वदेशी अंतरिक्ष क्रांति का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरा है