ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ (Strait of Hormuz) में एक बेहद खौफनाक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए भारत आ रहे एक मालवाहक जहाज 'एपेमिनोंडस' (India-Bound Ship Epaminondas) और इजरायल से जुड़े 'एमएससी फ्रांसेस्का' (MSC Francesca) पर कब्जा (Seize) कर लिया है। इस डरावने वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चेहरे पर नकाब लगाए (Masked) ईरानी कमांडो तेज रफ्तार स्पीडबोट्स (Fast Boats) के जरिए आए और घातक हथियारों (Rifles) के दम पर जहाजों को हाईजैक (Hijack) कर लिया। 'नूर न्यूज' के मुताबिक एक तीसरे जहाज यूफोरिया पर भी फायरिंग की गई है। ईरान की नेवी (Iran Navy) ने समुद्री नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए इसे अपनी 'रेड लाइन' बताया है। यह हमला ठीक उस वक्त हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने सीजफायर बढ़ाने की अपील की, जिसे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने ठुकरा दिया।