दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने कहा कि मैं सोचती हूं कि जो सुप्रीम कोर्ट ने कहा वह बहुत साफ है. दिल्ली राज्य नहीं बल्कि केंद्र शासित प्रदेश है. अगर दिल्ली सरकार और एलजी साथ मिलकर काम नहीं करेंगे तो दिल्ली को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.