नोएडा अग्निकांड में दर्दनाक मौत, KGMU मेस में 'नॉन-वेज' पर पाबंदी

  • 37:12
  • प्रकाशित: जुलाई 15, 2026

एनडीटीवी इंडिया के इस खास न्यूज बुलेटिन '4 का अलार्म' में देखिए आज दिन भर की सभी बड़ी और अहम खबरें. सेक्टर 66 के मामूरा गांव में एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आग लगने का कारण बेसमेंट में चार्ज हो रही एक ई-स्कूटी (E-Scooter) में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 50 लोगों का रेस्क्यू किया.
लखनऊ की प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल मेस में नॉन-वेज (मांसाहारी भोजन) पर बैन लगा दिया गया है, जिसके बाद छात्रों और राजनीतिक गलियारों में भारी बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में महंगाई और दमनकारी नीतियों के खिलाफ पिछले 40 दिनों से भारी विद्रोह चल रहा है. स्थानीय लोग आजादी की मांग कर रहे हैं. मध्य पूर्व (Middle East) में तनाव चरम पर है. अमेरिका और ईरान एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं, जिससे ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है.

संबंधित वीडियो