केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें बहुत कुछ सिखाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात को विपक्ष के नेता भी पर्सनल बातचीत में मुझे कहते हैं कि पीएम मोदी ने हर नीति को समय पर लागू किया, जिसका असर देखने को मिला है. यूपीए सरकार पर हमला करते हुए सोनोवाल ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को उन्होंने कभी उचित जगह नहीं दी.