Mumbai Monorail News: मुंबई की मोनोरेल फिर एक बार खबरों में है और हर बार की तरह इस बार भी एक गलत वजह को लेकर यह चर्चा में आई है. मंगलवार के दिन करीब साढ़े पांच सौ मुसाफिरों की जान सांसत में फंस गई जब 40 फुट की ऊंचाई पर चल रही मोनोरेल अचानक रास्ते में बंद हो गई. मुंबई में चलने वाली मोनोरेल आजाद भारत की सबसे पहली मोनोरेल है और अपने किस्म की पहली है. साल 2014 में शुरू हुई है मोनोरेल मुंबई के उत्तर पूर्वी उपनगर चेंबूर को मध्य मुंबई के सात रास्ता इलाके से जोड़ती है. करीब 11 सालों तक अपनी सेवाएं देने के बावजूद मोनोरेल मुंबई वालों का दिल नहीं जीत सकी. अब तो इसे मुंबई का सफेद हाथी माना जाता है. हमारे सहयोगी जीतेंद्र दीक्षित से जानते हैं कि क्या कारण रहे हैं जो मुंबई में मोनोरेल का प्रोजेक्ट असफल साबित हुआ.