मंदिर में करना चाहता था हिंदुओं का नरसंहार, अमेरिका में 19 साल के लड़के की साजिश ऐसे हो गई नाकाम

  • 2:54
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026

Chicago Mass Shooting Plan नवरात्रि के मौके पर अमेरिका में मंदिर में हिंदुओं के नरसंहार की कोशिश में एक 19 साल के लड़के को अरेस्ट किया गया है. ये लड़का बड़े पैमाने पर भारतीय मूल के लोगों को शिकार बनाने की तैयारी में था. बता दें कि अमेरिकी राज्य इलिनोइस के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू पूजा स्थल को निशाना बनाने की साजिश रचने के आरोप में इस युवक को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों को एक घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) भी मिला है, जिसमें 'श्वेत वर्चस्व' की विचारधारा का जिक्र है और भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा की बातें कही गई हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मास शूटिंग यानी बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कथित साजिश की जांच के बाद, एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस नाम के इस युवक को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया. बुधवार को जज ने उसे हिरासत में भेजने का आदेश दिया. अब उसे 30 अक्टूबर को फिर से अदालत में पेश होना है. यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब नवरात्रि सहित कई हिंदू त्योहार मनाए जा रहे हैं. हिंदू त्योहारों का सीजन चल रहा है. साथ ही यह घटना अमेरिका के ओहियो के रिचमंड हाइट्स स्थित 'श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर' में तोड़फोड़ की घटना के ठीक दो हफ्ते बाद हुई है.