Hot Topic: चक्रवाती तूफान ताउते की रफ्तार 210 किलोमीटर प्रति घंटा

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) कुछ ही देर में गुजरात के समुद्र तट से टकराएगा. मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र में तूफान की रफ्तार करीब 210 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. लेकिन गुजरात के तट से टकराने पर इसकी रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. इसके बाद इसकी रफ्तार धीरे-धीरे कम हो जाएगी. महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है. मुंबई (Mumbai) के आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है. शहर में जल जमाव के हालात बन गए हैं. समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं.

संबंधित वीडियो